チキンと野菜のスープのレシピ | スープのレシピ | 冬のチキンスープ | レストランスタイルのチキンスープ
बिस्मिल्लाह रहमान रहीम। अस्सलाम वालेकुम। आज मैं आप लोग के साथ चिकन वेजिटेबल सूप की वह रेसिपी शेयर कर रही हूं जो आप बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में जाकर बहुत ही महंगे दामों पीकर आते हैं। जब आप यह सूप अपने घर में बनाएंगे तो आपको रेस्टोरेंट नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि आप खुद अपने घर में बहुत ही कम बजट में मजेदार सा चिकन वेजिटेबल सूप बनाकर एंजॉय करेंगे। आपको यकीन नहीं आएगा कि यह सूप आपने खुद अपने घर में बनाया है। पीने में टेस्ट इसका बहुत ही जबरदस्त है और बनाना तो बहुत ही आसान है। आज की वीडियो में आपको सारा तरीका बताऊंगी कि यह सूप आपने घर में किस तरह बनाना है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपने एक बर्तन में एक चम्मच कुकिंग ऑयल ले लेना है। एक प्याली इसमें हम बोनलेस चिकन डालेंगे। चिकन के आपने छोटे-छोटे से क्यूब्स बना लेने हैं। चिकन को 2 से 3 मिनट आपने फ्राई करना है। जब तक कि इसका कलर चेंज ना हो जाए। चिकन का यहां पर कलर चेंज हो चुका है। देखें यह कैसे वाइट कलर में हो गया है। अब इसके अंदर हमने गाजर शामिल कर देनी है। एक दरमियाने साइज की गाजर मैंने लेकर उसे मैंने बिल्कुल बारीक चॉप कर लिया है। यह इसमें शामिल करेंगे। गाजर को चिकन के साथ आपने दो से 3 मिनट पका लेना है ताकि यह सॉफ्ट हो जाए। यहां पे दो से 3 मिनट गुजर चुके थे। गाजर अच्छी तरह से सॉफ्ट हो गई है। अब इसमें बाकी की सब्जियां ऐड करेंगे। आधी प्याली इसमें मैंने बारीक कटी हुई बंद गोभी डाल दी है। एक छोटे साइज की शिमला मिर्च लेकर उसे भी मैंने छोटे क्यूब्स में काट लिया है। यह इसमें डालेंगे और एक से 2 मिनट इन सारी सब्जियों को चिकन के साथ आपने पका लेना है। यहां पे एक से 2 मिनट गुजर चुके थे। अब इसके अंदर हमने चार से पांच गिलास पानी शामिल कर देना है। साथ ही इसमें हमने एक चम्मच नमक डाल देना है। आधा चम्मच इसमें हमने चिकन पाउडर डाल देना है। अगर आपके पास चिकन पाउडर नहीं है तो आप चाइनीज नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं या चिकन क्यूब का भी। जो भी आपके पास हो वह आप इसमें डाल दें। इससे टेस्ट बहुत अच्छा आता है। अब इसे कवर करके हमने तकरीबन 15 मिनट पका लेना है ताकि चिकन और बाकी की सब्जियां सारी गल जाए। एक कटोरी ले लेंगे। इसके अंदर हमने एक अंडा ले लेना है। अंडे को अच्छी तरह से आपने फेंट लेना है। जब अंडा अच्छी तरह से आप फेंट लेंगे, आपने इसे साइड पे रख देना है। एक और कटोरी ले लेंगे। इसके अंदर आधा चम्मच आपने काली मिर्चों का पाउडर ले लेना है। एक चम्मच इसमें च्ली सॉस डालेंगे। एक चम्मच सोया सॉस और साथ ही एक चम्मच इसमें हमने सिरका डाल देना है। अब इसके अंदर हमने तीन चम्मच कॉर्नफोर डाल देना है। कॉर्नफ्लोर डालने से जो हमारा सूप है बहुत ही ज्यादा गाढ़ा हो जाता है। अगर आप कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपका सूप बिल्कुल भी सही नहीं बनेगा। गाढ़ा नहीं होगा। तो यह डालना लाजमी होता है। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा सा पानी शामिल करना है। तकरीबन आधा कप पानी का इस्तेमाल करूंगी। अच्छी तरह से इन सारी चीजों को मिक्स कर लेना है। कॉर्नफ्लोर जब पानी के अंदर अच्छी तरह से मिक्स हो जाएगा सारी इसकी गुठलियां खत्म हो जाएंगी। तो उसके बाद हमने इसे सूप के अंदर डाल देना है। अब हम यखनी चेक कर लेते हैं। यहां पे देखें यखनी अच्छी तरह से पक चुकी है। चिकन और सब्जियां बहुत अच्छी तरह से गल चुकी है। यह जो मिक्सचर बना के रखा है, इसे आपने थोड़ा-थोड़ा सा इसमें डाल देना है। अगर आप एक साथ ही सारा डाल देंगे, तो इसमें गुठलियां बन जाएंगी। सूप बिल्कुल खराब हो जाएगा। इस तरह आप थोड़ा-थोड़ा सा डालें और साथ-साथ चम्मच मुसलसल हिलाते रहें। सारा मिक्सचर इसमें डाल दिया है। जैसे इसमें बॉईल आना शुरू होगा तो सूप खुद ब खुद गाढ़ा होना शुरू हो जाएगा। तो आप देख सकते हैं कि सूप अच्छी तरह से गाढ़ा हो रहा है। तो यह देखें मजेदार सा हमारा चिकन सूप बन रहा है। अब इसके अंदर जो हमने अंडा फेंट के रखा था वह इसमें आपने सारा डाल देना है। और जल्दी-जल्दी से आपने अंडे को इस सूप के अंदर हल कर देना है। चम्मच आप तेजी से हिलाएं तो अच्छी तरह से अंडा इसमें शामिल हो जाएगा और पक जाएगा। एक से दो बॉईल आने देंगे। उसके बाद आपने चूल्हा बंद कर देना है। सूप पीने के लिए रेडी हो जाएगा। बहुत ही मजेदार आसान सी रेसिपी है। आप अपने घर में बनाएं। इंशाल्लाह आपका भी सूप इसी तरह बहुत ही मजे का बनेगा। तो, यह मजेदार सा हमारा चिकन वेजिटेबल सूप बनकर तैयार हो चुका है। अगर आप चाहे तो आप इसमें अंडे बॉईल करके भी डाल सकते हैं। इस तरह पीने में भी बहुत ही टेस्टी है। बाउल में से निकालेंगे। गरमागरम सा हमारा चिकन वेजिटेबल सूप बनकर तैयार हो चुका है जो कि पीने में बहुत ही मजेदार है। आसान सी रेसिपी है। आप अपने घर में बना सकते हैं। बहुत ही टेस्टी है। वीडियो अच्छी लगे तो वीडियो को लाइक करें। अगर आप मेरे चैनल पर न्यू है तो चैनल को भी सब्सक्राइब कर दें। साथ में बेल के आइकन को भी प्रेस कर दें ताकि मेरी हर वीडियो का नोटिफिकेशन आपको मिल सके। मिलते हैं न्यू वीडियो में।
Chicken Vegetable Soup Recipe | Soup Recipe| Chicken Soup for Winter | Restaurant Style Chicken Soup.
#HotandSourSoup
#ChickenVegetableSoup
#WinterRecipe
#SoupSeason
#PakistaniFood
#howtomake
#recipe
#kitchenwithzarmeen







2件のコメント
Bhot khoob
Yummy 😋 for tummy 😅 nice sharing 👍