kal tak dekhna bhi pasand nhi tha😩😩#ytshorts #masroomrecipe #masroom #cooking #dinner #recipe
शादी पार्टियों में मैंने जिस सब्जी पे कभी ध्यान नहीं दिया आज वो सब्जी मेरी फेवरेट बन चुकी है। मैं बात कर रही हूं मशरूम की जो मुझे कभी पसंद नहीं था। और अब मैं जब भी मशरूम की सब्जी बनाती हूं ना इसी तरीके से बनाती हूं। बहुत टेस्टी बनता है। सबसे पहले रखना है कढ़ाई जिसमें हींग और जीरा का तड़का लगा लेना। उसके बाद जो मैंने पेस्ट बना रखा था उसे ऐड कर लेंगे। साथ में ऐड करेंगे फाइन चॉप किए हुए टमाटर और प्याज। साथ में मैंने खड़े मसाले की पोटली ऐड करी थी। जब प्याज टमाटर अच्छे से भुन जाए खड़े मसाले की पोटली ऐड कर देंगे। अब ऐड करेंगे गरम मसाला, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर। मसाले अच्छे से भुन जाए। उसके बाद ऐड कर लेंगे मटर। फिर ऐड करेंगे मेरनेट किया हुआ मशरूम। और इसे अच्छे से मसाले में मिला लेंगे। फिर ऐड करेंगे स्वाद अनुसार नमक और इसे ढक के पकने के लिए छोड़ देंगे। उसके बाद अपने हिसाब से पानी ऐड कर लेंगे। ढककर 10-15 मिनट पका लेना है। ऊपर से ऐड करेंगे कसूरी मेथी और हमारी टेस्टी मशरूम की सब्जी बनकर रेडी। एक बार आप भी इस तरीके से मशरूम की सब्जी बनाकर देखिएगा। लिटरली बहुत पसंद आएगी। गरमा गरम सी रोटियां। फिर स्लैब वगैरह साफ करके सबकी थाली लगाती हूं। बाकी आज के लिए बस इतना ही। कल मिलते हैं। वीडियो पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक, चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें।







5件のコメント
😮😮 super 💯
😋
❤❤
Tasty 🤤
Within gravy jyada tasty lag raha tha