Navratri Special Aloo ki Sabji 😋 | Vrat Wali Potato Curry | Easy Fasting Recipe 🌸
जय माता दी फ्रेंड्स मैं आज आई हूं एक और नवरात्रि की बहुत ही डिलीशियस रेसिपी लेके तरी वाले आलू की सब्जी आप इसे वैसे भी एंजॉय कर सकते हैं और नवरात्रों में भी बना सकते हैं आइए बनाते हैं। यहां लिया है मैंने कुकर उसमें लिए हैं छह मीडियम साइज के आलू। इसमें मैंने डाला है सेंधा नमक क्योंकि मैं व्रत के लिए बना रही हूं और आलू जल्दी भी उबलता है और आलू फटता भी नहीं है। तीन से चार सीटियां आने के बाद यहां देखिए मैं प्रेशर कुकर से आलू बाहर निकाल रही हूं। और आप नोटिस करेंगे आलू बिल्कुल भी नहीं फटा है। यहां लिया है मैंने एक हांडी। उसमें डाला है जीरा। उसी के बाद डाला है अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट। एक मिनट भूनने के बाद तीन टमाटर की प्यूरी बनाई थी वो डाल दी है। टेस्ट के अकॉर्डिंगली डाला है सेंधा नमक, हल्दी, देगी लाल मिर्च और कुटी लाल मिर्च। फ्रेंड्स, साथ ही में डाला है एक टमाटर मैंने यहां पे काट के। बिकॉज़ इससे जो हमारी ग्रेवी है, बहुत ही ज्यादा थिक बनती है और बहुत ही ज्यादा अच्छी भी बनती है। फ्रेंड्स, इसे हम तब तक भूनेंगे जब तक इसमें ऑयल रिलीज हो जाए। इसे और ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए यहां यूज किया है मैंने दो चम्मच दही का। अगर आप खाते हैं तो आप डाल सकते हैं। नहीं तो आप आसानी से दही स्किप भी कर सकते हैं। और ज्यादा इसे प्रोटीन देने के लिए इस सब्जी को मैं इसमें 100 ग्राम डाल रही हूं पनीर। और इसे ग्रेट करके डाल रही हूं। बच्चे पनीर अगर नहीं खाते इस तरीके से आप आलू में पनीर की सब्जी बना के डाल सकते हैं। इसे हाथ की मदद से हम अच्छे से मैश करेंगे सारे बॉयल्ड आलओं को और इसे अच्छे से हम सिर्फ 5 से 7 मिनट के लिए बिल्कुल लो टू मीडियम फ्लेम के ऊपर भूनेंगे। फ्रेंड्स, इसे देखिए भूनते हुए मुझे करीबन हो चुके हैं 10 से 12 मिनट और मेरी यहां पे सब्जी बहुत अच्छे से भन चुकी है। ऑयल इसने नेचुरल रिलीज़ करा है यहां पर। इसी के बाद में मैं इसमें डालूंगी चार गिलास पानी। आप पानी कम या ज्यादा अपने अकॉर्डिंगली कर सकते हैं। इसे हम लोग बिल्कुल हाई फ्लेम के ऊपर रखेंगे। देखिए यहां पर आलू की सब्जी बहुत ही डिलीशियस। इसने अपना ऑइल भी रिलीज़ कर दिया है। बनके तैयार है। हम लोग गार्निश करेंगे हरे धनिए के साथ और सर्व करेंगे इसे व्रत वाले पकोड़े। साथ ही में बनाया खीरे का रायता और साथ में बनाई है हरे धनिए की चटनी। बहुत ही डिलीशियस बनके तैयार हुआ था फ्रेंड्स। तो अब आप लोग भी बोलिए जय माता दी। वीडियो पसंद है तो लाइक कीजिए, ब-बाय।
✨ Welcome to Neha Homemade Food! ✨
Today I’m sharing a Navratri Special Aloo ki Sabji Recipe – a simple, quick, and delicious curry made especially for fasting (vrat) days. 🌸 Prepared with boiled potatoes, vrat-friendly spices, and minimal ingredients, this sabji is light, flavorful, and perfect to pair with kuttu ki poori, rajgira paratha, or samak rice.
🥔 Aloo ki Sabji for Vrat is one of the most popular dishes during Navratri, Ekadashi, or Shivratri fasts, as it gives instant energy while being easy to digest.
✅ Try this quick and tasty Vrat Wali Aloo Sabji Recipe and make your fasting meal extra comforting. Don’t forget to like 👍, share 🔄, and subscribe 🔔 for more Navratri special recipes and homemade vrat food ideas.
#AlooKiSabji #NavratriSpecial #VratRecipe #FastingFood #VratWaliSabji #NavratriFood #PotatoRecipe #HomemadeFood #QuickRecipe #NehaHomemadeFood






